प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षा सोमवार को जिले के सात केंद्र पर दो पालियों में कराई गई। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराने वाले 1415 परीक्षार्थियों के सापे दोनों पाली में 1026 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 389 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में कुल सात केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को इन केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा अपरान्ह दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई। परीक्षा की हकीकत जानने के लिए बीईओ लालगंज ने सगरा सुंदरपुर केंद्र का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.