मऊ, फरवरी 14 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री परीक्षा के तहत जिले के सात केंद्रों पर शनिवार को अंतिम दिन 573 ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें प्रथम पाली में 470 और द्वितीय पाली में 103 ने परीक्षा छोड़ी है। दिन दोनों पालियों में पंजीकृत 3112 के सापेक्ष 2539 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिले में मदरसा बोर्ड परीक्षा सात केंद्रों पर कड़ी निगरानी में कराई जा रही है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सिंह देव प्रताप द्वारा मॉनिटरिंग सेल से परीक्षा केंद्रों के कक्षों की लाइव निगरानी करने में कर्मचारी जुटे रहे। परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन की ओर से तैनात पुलिसकर्मी आने जाने वाले लोगों पर नजर रख रहे थे। केंद्र पर प्रवेश से पूर्व सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों की जांच करने के बाद हीं परिसर मे...