किशनगंज, फरवरी 5 -- टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के सुहिया वार्ड संख्या स्थित मदरसा मोसनिया चिल्हनिया में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर गुरुवार को स्थानीय अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को मदरसा अचानक बंद पाए जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई, जिसके बाद अभिभावकों ने कड़ा विरोध जताते हुए संबंधित विभाग से त्वरित जांच एवं कार्रवाई की मांग की। स्थानीय अभिभावकों असलम आलम, बादल आलम, कयूम आलम तथा पूर्व वार्ड सदस्य राशिद आलम सहित अन्य लोगों ने बताया कि मदरसे में शिक्षण व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है। आरोप है कि मदरसे में नियुक्त मौलवी नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते, जिससे बच्चों की पढ़ाई लगातार बाधित हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि यदि मौलवी कभी-कभार आते भी हैं तो प्राय: दोपहर 12 बजे के बाद हाजिरी ब...