आजमगढ़, जनवरी 5 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार कस्बे में पुलिस की दबिश के दौरान मदरसा मदरसा प्रबंधक कलामुद्दीन की हालत बिगड़ने और बाद में मौत होने की घटना को लेकर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने आक्रोशित परिजनों के साथ शव बाहर रखकर रौनापार थाने का घेराव कर लिया। मामले की जानकारी होते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मदरसा प्रबंधक के पुत्र आमिश ने आरोप लगाया कि उसके पिता कलामुद्दीन सुबह घर में थे। करीब 10 बजे पुलिस घर पहुंची। पिता के साथ मारपीट की। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वे बीमार चल रहे थे। पुलिस जब भी बुलाती थी, तब वह खुद उन्हें थाने ले जाते थे। आमिश ने बताया वे इस्लामिया मिफ्ताहुल उलूम नाम से मदरसा चलाते थे। एसआईटी ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सप्ताह भर पहले भी पुलिस उन्हें पूछताछ के ल...