गोड्डा, जनवरी 28 -- गोड्डा, प्रतिनिधि। गोड्डा प्रखंड अंतर्गत रानीडीह स्थित मदरसा दारुल उलूम रानीडीह जिला गोड्डा में मदरसा के छात्रों के बीच अंजुमन इस्लाहुल्लिसान का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मौलाना हाजी यासीन ने की। मुख्य अतिथि राज्य हज समिति सह आयोग सदस्य हाजी इकरारूल हसन आलम विशिष्ट अतिथि युवा नेता एवं राजद महासचिव रजनीश भारती थे। मंच पर मौलाना अब्दुर रकीब,कारी एहसान, मौलाना महताब, कारी इमरान, मौलाना ज़ियाफ़त, मौलाना फारूक,मुफ्ती अब्दुर रहमान साहब, कारी शाबान मुफ्ती जाहिद मौजूद थे। पुरस्कार पाने वाले बच्चों का नाम जिन्हें है, क़िरात तिलावत में पहला स्थान: मुहम्मद अकील, दूसरा स्थान: मुहम्मद आबिद, तीसरा स्थान: रहमतुल्लाह, नातिया मुशायरा में पहला स्थान: मुहम्मद महदी हसन, दूसरा स्थान: मुहम्मद असद, तीसरा स...