बुलंदशहर, फरवरी 5 -- सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला रिसालदारान स्थित मदरसा जामिया अरबिया बरकातुल इस्लाम का वार्षिक जलसा और हिफ्ज़-ए-कुरान मुकम्मल करने वाले छात्रों की 'दस्तारबंदी' का कार्यक्रम अकीदत और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि दारुल उलूम देवबंद के वरिष्ठ उस्ताद मुफ्ती मौलाना उस्मान गनी और जमीयत उलेमा हिंद सहारनपुर के सचिव मौलाना सरताज ने शिक्षा और नैतिकता पर जोर दिया। उन्होंने कुरान की आयतों के तर्जुमे करके कुरान को समझ कर पढ़ने और कुरान की शिक्षाओं पर साबित क़दम रहकर उन पर अमल करने का आह्वान किया। कहा कि अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ-साथ नेक इंसान बनाना आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत है। जलसे की सदारत नाज़िमे तालीम मदरसा नाफ़े उल उलूम कुराना गुलावठी मौलाना मुफ्ती इब्राहीम साहब ने की और संचालन कारी रहमतुल्लाह ने किया। इस अवसर पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.