सहारनपुर, अगस्त 14 -- हर घर तिरंगा अभियान के चलते हर कोई आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। कस्बे एवं क्षेत्र में चारों ओर तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दे रहे हैं। घर की छत हो या दुकान लोगों ने सभी जगह आन बान शान का प्रतीक तिरंगा लहराया हुआ है। मोहल्ला बंजारन स्थित मदरसा इस्लामिया फैजाने जिक्रिया से एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें कई मदरसों के सैकड़ों छात्र छात्राओं तथा उस्ताद हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे। सभी हिंदुस्तान जिंदाबाद देश के शहीद अमर रहे हमारा तिरंगा ऊंचा रहे आदि नारों के साथ लोगों को अपने घर में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। तिरंगा यात्रा का संचालन मदरसे के मोहतमिम एवं जमीयत उलेमा हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना गुलफाम अहमद ने की। मौलाना गुलफाम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर करना हिंदी हैं ह...