रांची, जनवरी 10 -- मांडर, प्रतिनिधि। मदरसा इस्लामिया महमूदिया सुरसा मुड़मा मेशाल के बच्चों के बीच चान्हो के जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी ने शनिवार को कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न स्थानों से यहां छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं जो कि अपने मां-बाप से भी दूर हैं। इस प्रकार के संस्थानों में अध्ययनरत बच्चों की मदद करनी चाहिए। मौके पर शमीम अख्तर आजाद अध्यक्ष रांची जिला मोमिन कान्फ्रेंस, मौलाना रफीउद्दीन, कारी ताहा मोजाहिर, अजीम अंसारी, मौलाना अली हसन, अशेश्वर साही, जावेद खान, मोहसिन खान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...