मधुबनी, जनवरी 22 -- मधुबनी,निज संवाददाता। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की स्किल डेवलपमेंट योजना के तहत मदरसा इस्लामिया में व्यावसायिक शिक्षा की शुभारंभ की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ना है। योजना के अंतर्गत मोबाइल टेलीकॉम, कंप्यूटर फाउंडेशन और इलेक्ट्रिकल वायरिंग जैसे रोजगारपरक कोर्स कराए जाएंगे। इसके साथ ही अरबी अंग्रेजी ट्रांसलेशन के लिए फाउंडेशन और एडवांस कोर्स भी संचालित किए जाएंगे। फाउंडेशन कोर्स के लिए सकन्या या मैट्रिक योग्यता जबकि अरबी-अंग्रेजी ट्रांसलेशन एडवांस कोर्स के लिए मौलवी या इंटर की योग्यता निर्धारित की गई है। मदरसा इस्लामिया के प्राचार्य अनिसुर्र रहमान ने बताया कि इन कोर्सों के लिए रजिस्ट्रेशन और नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीईओ अक्षय कुमा...