शामली, जनवरी 30 -- मदरसा इस्लामिया अरबिया कासमिया मसीहुल उलूम सालाना जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दूर से उलेमा और आवाम ने शिरकत की। हसनपुर लुहारी मे जलसे की अध्यक्षता मुफ्ती रहीस अहमद ने की जलसे का आयोजन 2 शिफ्ट में हुआ सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक। दूसरी शिफ्ट दोपहर बाद नमाज जुमा से लेकर शाम मगरिब की अज़ान तक।जलसे में दीन ओर दुनिया दोनों की तालीम पर ज़ोर दिया गया। मौलाना ने बताया कि आज के समय में बच्चों को दीन की तालीम के साथ साथ दुनिया हिंदी की तालीम भी बहुत ज़रूरी है। मौलाना ने बताया कि आज के समय में सभी को अपने बच्चों को पढ़ाना चाहिए और गैर इस्लामी कामों नशा,दारू,झूठ, आदिसे दूर रहना चाहिए। जलसे में मौलाना मुनिरुद्दीन, मुफ्ती रहीस, मुफ्ती मुकीम, मौलाना हमीद, मौलाना ताहिर आदि मौलानाओं ने अपना खिताब फ़रमाया। अंत में हाफिज कुरा...