गुमला, जनवरी 23 -- गुमला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के सिसई रोड स्थित गांधी नगर में गुरूवार रात मदरसा अरबिया अबू हुरैरा में गुरुवार को भव्य दस्तारबंदी जलसा का आयोजन किया गया। मौके पर मदरसा में तालीम हासिल कर रहे 19 बच्चों को दस्तार-ए-फजीलत से नवाजा गया। जलसे में बड़ी संख्या में उलेमा,हाफिज, समाजसेवी और आम लोग शामिल हुए। जिससे पूरा माहौल दीनी और रूहानी रंग में रंगा नजर आया। दस्तारबंदी जलसा को मुफ्ती अनवर कासमी, मुफ्ती सादुल नजीब (बंगाल), मौलाना असगर मिस्बाही और नेसार दानिश ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि कुरआन केवल पढ़ने की किताब नहीं है,बल्कि जिंदगी को सही दिशा में चलाने का मुकम्मल मार्गदर्शन देता है। उन्होंने कहा कि जो लोग कुरआन को मिठास और दिल से पढ़ते हैं। कयामत के दिन उन्हें फरिश्तों के साथ उठाया जाएगा। वहीं जो लोग अटक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.