शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- मदरसा अत्तारिया तारीन जलाल नगर में मंगलवार को शब-ए-बारात की फज़ीलत के विषय पर बच्चों के लिए विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। हाफिज गुलाम मुर्तजा साहब ने बच्चों को बताया कि शब-ए-बारात, अर्थात 15 शाबान उल-मुअज्जम, निहायत मुबारक और रहमतों वाली रात है। उन्होंने समझाया कि इस रात अल्लाह तआला की रहमत आसमान-ए-दुनिया पर नाजिल होती है। अल्लाह तआला फरमाता है कि जो भी मग़फिरत तलब करे उसे मैं बख़्श दूंगा, और जो भी रोज़ी मांगने वाला हो उसे मैं रिज़्क़ अता करूंगा। हाफिज साहब ने बच्चों को तौबा, अस्तग़फ़ार, दरूद शरीफ की कसरत, नफ्ल नमाज़ और दुआ करने का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इस रात अल्लाह तआला अपने बन्दों के लातादाद गुनाहों की बख़्शीश करते हैं, इसलिए सभी को सच्ची तौबा कर अपने और अपने समाज के लिए दुआ करनी चाहिए। इस अवसर पर मदरसे...