गोपालगंज, जून 17 -- शराब तस्कर को गिरफ्तार करने गई थी फुलवरिया थाने की पुलिस शराब तस्करों द्वारा फायरिंग किए जाने की भी चर्चा,पुलिस ने नहीं की पुष्टि फुलवरिया। फुलवरिया थाने के मदरवानी गांव में मंगलवार की शाम एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर तस्कर व उसके ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में थानाध्यक्ष जयहिंद यादव चोटिल हो गए। जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आयीं। घटना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन गुप्ता गांव में कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे। हमलावरों की तलाश में पुलिस गांव में छापेमारी कर रही है। श्री गुप्ता ने बताया कि एक शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चर्चा है कि शराब तस्करों ने फायरिंग भी की। लेकिन,इसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की। बताया जाता है कि पुलिस शराब तस्करी के एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.