रुद्रप्रयाग, अगस्त 17 -- लगातार हो रही बारिश के चलते द्वितीय केदार मद्महेश्वर पैदल मार्ग बनतोली के पास भूस्खलन से 50 मीटर ध्वस्त हो गया है जिससे मद्महेश्वर से लौटने वाले यात्री मार्ग में ही फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची जहां मार्ग में फंसे यात्रियों को रस्सी के सहारे सुरक्षित दूसरी तरफ लाया गया है। बीती रात हुई मसूलाधार बारिश केचलते बनतोली में पैदल मार्ग ध्वस्त होने से मार्ग में आवाजाही ठप हो गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पैदल मार्ग में करीब 200 यात्री फंसे थे जिन्हें रेस्क्यू टीमों द्वारा सुरक्षित निकाला जा रहा है। रविवार को रेस्क्यू टीमों द्वारा ही मार्ग पर पत्थर मलबा हटाते हुए किसी तरह पैर रखने लायक बनाया गया जबकि दोनों तरफ से रस्सी बांधकर यात्रियों को एक छोर से दूसरे छोर लाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.