चंदौली, दिसम्बर 26 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर के शास्त्री पार्क में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि एवं महाराजा बिजली पासी की जयंती पर मनाई गई। इस दौरान देश के महान विभूतियों को श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी ने शिक्षा जगत में काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना कर जो भगीरथ कार्य किया। वह विश्व में अतुलनीय और द्भुत है। जहां देश-विदेश के लोग कोने-कोने से लोग शिक्षा ग्रहण करने आते है। वही स्वास्थ्य से संबंधित उपचार भी संकटकालीन अवस्था में होता है शहर कांग्...