गंगापार, दिसम्बर 25 -- कांग्रेस पार्टी के गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद की अध्यक्षता में सिकंदरा कांग्रेस कार्यालय में पंडित महामना मदन मोहन मालवीय, महाराजा बिजली पासी की जन्म जयंती, एवं चक्रवर्ती राजगोपालाचारी जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गयी। इस अवसर पर अशफाक अहमद ने कहा कि महामना मालवीय जी एक शिक्षाविद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार और समाज सुधारक थे। विधानसभा प्रभारी निशा सिंह ने महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि वीर शिरोमणि, पराक्रमी योद्धा एवं सामाजिक न्याय के महान प्रतीक महाराजा बिजली पासी का जीवन, साहस, स्वाभिमान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणादायी गाथा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...