रामनगर, फरवरी 2 -- रामनगर। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन पश्चिमी क्षेत्र रामनगर का क्षेत्रीय द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। बीते रविवार को वरिष्ठ चुनाव अधिकारी प्रेम सिंह चौहान व चुनाव अधिकारी बुद्धि सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष मदन मोहन पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन चंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष खीम सिंह अधिकारी, मंत्री हरीश चंद्र ध्यानी, कोषाध्यक्ष संजय पांडे, संयुक्त मंत्री दीप सिंह, संगठन मंत्री अरविंद पवार, प्रचार मंत्री विकास सिंह कठैत, संगठन मंत्री दिगंबर सिंह बिष्ट को निर्विरोध बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...