चाईबासा, मार्च 24 -- चाईबासा। रविवार को झारखंड प्रदेश पान तांती-स्वांसी कल्याण समिति की बैठक हुई। समिति की बातों को सभी पटल पर रखने के लिए एक प्रवक्ता की आवश्यकता को देखते हुए जिला सचिव शंकर पान ने हेमचंद्र दास (मदन दास) को जिला प्रवक्ता पद पर नियुक्ति का प्रस्ताव समिति के समक्ष रखा, जिसे जिला अध्यक्ष इस्माइल सिंह दास एवं उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहमति देकर ध्वनि मत से पारित कर दिया। इस बैठक में आगामी 18 अप्रैल को होने वाले पान गुरु स्व मुकुंदराम तांती की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। बैठक में समिति के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जिला अध्यक्ष इस्माइल सिंह दास, सचिव शंकर पान, संरक्षक राहुल दास, कोषाध्यक्ष देव कुमार दास, सह सचिव मुन्ना दास, उपाध्यक्ष दुर्योधन पान, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष शैलेंद्र पान, संगठन सचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.