हरिद्वार, अगस्त 28 -- हरिद्वार, संवाददाता। कर्मयोगी कल्याणकारी समिति और हिन्दू रक्षक दल ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग की। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष पूनम वाल्मीकि ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार किए जाने पर स्थानीय विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाया जाए। कहा कि उनके पास पास पूर्व में भी कैबिनेट मंत्री रहते हुए कई अहम विभाग थे। कहा कि विधायक कौशिक को जनता लगातार पांच बार से चुनती आ रही है। पूर्व अनुभवों के आधार पर उन्हें कैबिनेट मंत्री पद सौंपना चाहिए। इससे हरिद्वार का नाम भी रोशन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.