औरंगाबाद, जनवरी 11 -- मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डॉक्टर कुमार जय को ओपीडी में सर्वाधिक और उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने अनुशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। मंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि दिसंबर 2025 में डॉक्टर कुमार जय ने अथक परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा भाव के साथ सर्वाधिक ओपीडी परामर्श दिया। बढ़ती रोगी संख्या के बीच संवेदनशीलता, समर्पण और दक्षता के साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशंसनीय बताया गया है। पत्र में इसे दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया गया है तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान माना गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्य की सराहना की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.