औरंगाबाद, जनवरी 16 -- दर्जी बिगहा पेट्रोल पंप से अंजनवां मोड़ एनएच 19 तक निर्माणाधीन बाईपास रोड में श्मशान घाट के समीप अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर पिछले एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे ग्रामीणों को शुक्रवार को सफलता मिली। रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह के हस्तक्षेप से एनएचआई प्राधिकरण ने अंडरपास निर्माण पर सहमति दी। विधायक ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर एनएचआई में कार्यरत कंपनी के जीएम और प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बातचीत की। प्रोजेक्ट डायरेक्टर की ओर से अंडरपास निर्माण का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की और विधायक के प्रति आभार जताया। विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि बाईपास रोड के दक्षिण भाग में बड़ी आबादी के साथ पूजा स्थल, श्मशान घाट और शैक्षणिक संस्थान स्थित हैं, जबकि उत्तर भाग में मुख्य बाज...