औरंगाबाद, जनवरी 22 -- मदनपुर थाना क्षेत्र में शराब मुक्त अभियान के तहत पुलिस ने मुडगड़ा गांव में छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को 47 लीटर महुआ चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में मुडगड़ा निवासी प्रसाद यादव के पुत्र विजय यादव को मौके से पकड़ा गया। बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे नामजद अभियुक्त बनाया गया। छापेमारी दल में पीएसआई सुरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे और गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...