औरंगाबाद, जून 29 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड मुख्यालय की पंचायत में दो विकास योजनाओं में अनियमितता का आरोप लगा है। इन कार्यों की गुणवत्ता निम्न स्तर की है। अधूरे कार्यों के कारण जनता को भारी परेशानी हो रही है। संघत रोड पर पुराने कन्या मध्य विद्यालय भवन से अखिलेश चौधरी के घर तक नाला और ढक्कन निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। दूसरी ओर, देवी स्थान से रुब्बी प्रवीन के घर तक नाला निर्माण भी महीनों से अधूरा पड़ा है। खोदे गए गड्ढों की भराई नहीं हुई। इससे लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। कई लोगों के हाथ-पैर टूट चुके हैं। कुछ घायल अस्पताल में भर्ती हैं। ये दोनों सड़कें व्यस्त हैं। यहां छोटी-बड़ी गाड़ियां चलती हैं। वर्तमान में दोपहिया वाहन भी नहीं चल पा रहे। बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाना मुश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.