औरंगाबाद, मई 11 -- मदनपुर प्रखंड के बेरी खेल मैदान में रविवार को एक समारोह आयोजित कर 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार सिंह के सौजन्य से हुआ। संचालन रविकांत कुमार ने किया। डॉ. मनीष ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करना एक प्रेरणादायी पहल है। ऐसे आयोजन छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाते हैं और उन्हें अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा न केवल ज्ञान और कौशल प्रदान करती है, बल्कि आत्मविश्वास, मानवीय मूल्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता भी विकसित करती है।मुख्य अतिथि पूर्व जिप सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.