औरंगाबाद, जनवरी 15 -- मदनपुर प्रखंड में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। सरकार द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालयों को उत्क्रमित कर प्लस 2 विद्यालय बनाया गया है, जहां सैकड़ों छात्र इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं, लेकिन बीए बीएससी और अन्य उच्च शिक्षा के लिए उन्हें औरंगाबाद शेरघाटी गया सहित बड़े शहरों के डिग्री कॉलेजों में नामांकन लेना पड़ता है। इससे आर्थिक बोझ बढ़ता है मानसिक दबाव पड़ता है और समय की भी हानि होती है। प्रखंड में एक संबद्ध निजी कॉलेज मौजूद है, लेकिन उसमें डिग्री पाठ्यक्रम की पढ़ाई नहीं होती क्योंकि अब तक मान्यता नहीं मिल सकी है। मदनपुर महाविद्यालय मदनपुर के प्राचार्य बलिक राज सिंह ने बताया कि डिग्री कॉलेज की मान्यता के लिए सरकार के सभी मानकों को पूरा करते हुए विभा...