औरंगाबाद, जनवरी 25 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के कठवर टोले बंगला में जमीनी विवाद को लेकर रविवार देर शाम मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में बंगला निवासी देवनारायण महतो के पुत्र प्रमोद महतो, बेरी निवासी बीरेंद्र महतो के पुत्र सोनु कुमार, कठवर टोले बंगला निवासी रविन्द्र महतो के पुत्र अनुज कुमार, रविन्द्र महतो की पत्नी संगीता देवी और प्रमोद महतो की पत्नी कांति देवी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, जबकि गंभीर घायल प्रमोद महतो को बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टर कुमार जय ने बताया कि प्रमोद महतो को सर में गंभीर चोट लगी है। जानकारी के अनुसार विवाद का कारण संगीता देवी की जमीन पर बालू डालना था, जबकि दूसरे पक्ष ने विरोध किया और बात बढ़कर मारपीट...