औरंगाबाद, मार्च 31 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के सोनारचक बधार में रविवार की देर शाम गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर मदनपुर थाना क्षेत्र के मदाडपुर निवासी रामानंद राम (35 वर्ष) की मौत हो गई है। खिरियावां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव ने बताया कि रामानंद शाम को सोनारचक बधार की ओर जा रहा था। इसी क्रम में वह बिजली के गिरे तार की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसका पता लोगों को तब चला जब पास के खेत में गेहूं काट रहे किसान ने उसे मृत अवस्था में देखा। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई। बिजली तार से उसे अलग कर देखा गया तो यह स्पष्ट हो गया कि उसकी मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सलैया थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार व एसआई अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.