औरंगाबाद, फरवरी 25 -- मदनपुर प्रखंड में आयोजित होने वाले दो दिवसीय उमंगेश्वरी महोत्सव का आयोजन 26 और 27 फरवरी को प्रस्तावित है। बुधवार की सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच उद्घाटन सत्र होगा। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन और उद्योग विभाग एवं पर्यटन विभाग मंत्री नीतीश मिश्रा आमंत्रित हैं। इसके अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। दोपहर 12:30 बजे से 1 बजे के बीच बिहार गौरव गान का आयोजन होगा। 1 से 2 बजे के बीच स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक गायक हेमंत बृजवासी की प्रस्तुति होगी। 27 फरवरी की सुबह 11 बजे से 11:05 के बीच उद्घाटन होगा। 12:30 बजे तक शांति कला केंद्र, पटना के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। दोपहर 12:30 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.