औरंगाबाद, जनवरी 4 -- मदनपुर जामा मस्जिद में सो रहे एक युवक का करीब 40 हजार रुपये मूल्य का मोबाइल फोन चोरी कर युवक फरार हो गया। घटना शनिवार की है। बताया गया है कि युवक यात्री बनकर मस्जिद पहुंचा और गाड़ी छूटने का बहाना बनाकर रात में ठहरने की अनुमति मांगी। मस्जिद कार्यालय में रहने वाले मदनपुर निवासी मो. अरमान अंसारी ने ठंड को देखते हुए उसे कंबल दिया और मस्जिद के सामने झोपड़ीनुमा एक होटल में सुला दिया। अहले सुबह करीब चार बजे वह कंबल लौटाने के बहाने मस्जिद कार्यालय में गया, जहां सो रहे मो. अरमान अंसारी का मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। बाद में मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में घटना की पुष्टि हुई और युवक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के पचार गांव निवासी मो. हैदर के पुत्र मो. तौसिफ अंसारी के रूप में की गई। इस संबंध में मदनपुर थाना में मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.