टिहरी, अक्टूबर 1 -- जाखणीधार ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदननेगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य विभाग ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शिविर आयोजित किया। जिसमें 374 ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण,दिव्यांग उपकरण वितरण,विभिन्न पैथोलॉजी जांच से लेकर आयुष्मान कार्ड और दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए गए। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल,विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। एसीएमओ डॉ.जितेंद्र भंडारी ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार योजना शुरू हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.