नई दिल्ली, जनवरी 13 -- ईरान में लगातार उग्र होते जा रहे सत्ता विरोधी प्रदर्शन और इस्लामिक रिपब्लिक के दमनकारी कदमों के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दखल देने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने ईरान के प्रतिनिधियों के साथ होने वाली बातचीत को रद्द करके प्रदर्शनकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए आग में घी डाल दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान की जनता संस्थानों पर कब्जा करे, इधर से मदद पहुंच रही है। उनके इस बयान से लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप कभी भी ईरान में ऑपरेशन कर सकते हैं।2000 लोगों की हो चुकी है मौत राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को हालांकि यह विवरण नहीं दिया कि मदद का स्वरूप क्या है।ईरान में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर कम से कम 2,000 हो गई, क्योंकि अधिकारियों द्वारा दमनकारी कार्रवाई के दौरान संचार व्यवस्था ...