बुलंदशहर, जनवरी 16 -- थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव मदनगढ़ निवासी युवक की हरियाणा के रेवाड़ी में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक सड़क किनारे ठेला लगाता था। जिसे एक वाहन ने टक्कर मार दी । हादसे में मौत हो गई परिजनों में कोहराम मच गया। अमरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मदनगढ निवासी धर्मेंद्र(28) पुत्र रोदास हरियाणा के रेवाड़ी क्षेत्र के कापड़ीवास गांव में रहकर ठेला लगा कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। ग्रामीणों के मुताबिक बृहस्पतिवार को पार्सल कैंटर ने डिवाइडर तोड़कर सड़क किनारे ठेला समेत धर्मेंद्र को टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.