पिथौरागढ़, जनवरी 22 -- मुनस्यारी। मदकोट व्यापार मण्डल ने पशुपालन विभाग से बाजार में जांच के बाद ही दुकानों में मांस ब्रिकी की मांग की है। गुरुवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मेहता ने पशु चिकित्सा केंद्र मदकोट के माध्यम से जिला मुख्यालय स्थित विभागीय कार्यालय को ज्ञापन भेजा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बगैर जांच के ही मांस दुकानों तक पहुंच रहा है। उन्होंने आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए नियमित रूप से मांस की जांच करने, दुकानों में साफ-सफाई की भी निरीक्षण करने को कहा है। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...