पिथौरागढ़, फरवरी 22 -- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदकोट में लोगों को अवकाश के दिन स्वास्थ सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इमरजेंसी में अगर किसी व्यक्ति को दिखाना हो तो उसे 22 किमी की दूरी तय कर मुनस्यारी जाना पड़ रहा है। यूथ कांग्रेस ने अवकाश के दिन भी इमरजेंसी खुली रखने की मांग उठाई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदकोट में रविवार को अवकाश के चलते इमरजेंसी सेवा का लाभ लोगों नहीं मिल रहा है। रविवार को डीडीहाट यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने बताया कि इमरजेंसी केस देखने के लिए स्वास्थ विभाग कर्मियों की तैनाती नहीं की गई है। अगर किसी व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड जाए तो मरीजों को इमरजेंसी में दिखाने के लिए 22 किमी दूर मुनस्यारी अस्पताल जाना पड रहा है। गरीब परिवारों को इससे काफी परेशानियां हो रही है उपचार के लिए आने जाने में काफी खर्च हो रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.