मथुरा, जनवरी 28 -- मथुरा। ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) के माध्यम से मानचित्रों की स्वीकृति में आ रही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा मानचित्र समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे इस राजकीय संग्रहालय स्थित मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण कार्यालय सभागार में किया जाएगा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) के माध्यम से मानचित्रों की स्वीकृति की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। इस प्रक्रिया में मानचित्रों की स्वीकृति में किसी तकनीकी या अन्य कारण से आ रही समस्याओं का त्वरित निस्तारण मानचित्र समाधान दिवस में किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.