संभल, नवम्बर 7 -- मढ़न। मथुरा-वृंदावन से गुरुवार को लौट रही स्कूल बस पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अचानक लाठी-डंडों से लैस युवकों ने बस पर हमला बोल दिया। पथराव करने का आरोप भी है। छात्र-छात्राएं चीखते हुए सीटों के नीचे छिप गए और चालक ने किसी तरह बस दौड़ाकर जान बचाई। घटना में कई छात्र घायल हो गए। आरोप है कि यह हमला स्कूल के एक अध्यापक ने खुद करवाया था, जिसने टूर के दौरान हुए विवाद के बाद युवकों को बुलाकर बस पर पथराव कराया। प्रधानाचार्य ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैंधरी के धर्मकांटे के पास का है। हरथला स्थित सैनिक वीर अब्दुल हमीद हायर सेकेंड्री स्कूल से 3 नवंबर को दसवीं के 30 छात्र-छात्राओं का शैक्षिक टूर मथुरा-वृंदावन गया था। टूर में शामिल अध्यापक मौ. नजम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.