पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- पीलीभीत। दिव्यांगों को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा प्रयासरत अनाम स्नेह परिवार प्रयागराज ने मथुरा में दिव्यांग जनों का सम्मान समारोह आयोजित किया। दो दिवसीय 13 व 14 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजन कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ और दिव्यांग जगन्नाथ चक्रवर्ती को अष्टावक्र सम्मान से प्रयागराज उच्च न्यायालय में जज अशोक कुमार एवं गोविंद मठ की संचालक राधिका दीदी ने शाल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। बीआरसी लखनऊ से नागेन्द्र पाण्डेय, नगीना,किरन, विष्णु कान्त मिश्र,रुवी, रवींद्र कुमार,डोरी लाल,डा.मनोज गुप्ता, पारुल, अविरल नाथ, श्री नारायण यादव, श्रीनाथ, हितेश कुमार,जावेद सिद्दीकी, दिव्यांशु दिव्य आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...