हिन्दुस्तान टीम, जुलाई 17 -- यूपी के मथुरा में कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णानगर स्थित रामनगर में बुधवार शाम युवक ने अपनी महिला दोस्त से विवाद होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने जांच को नमूने इकट्ठा किए। मृतका के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया, मोनिका कृष्णानगर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करती थी। दुकान पर फतेहपुर सीकरी (आगरा) निवासी राहुल मेहंदी लगाने व टैटू बनाने का काम करता था। यहीं दोनों की दोस्ती हो गई। मिलना-जुलना शुरू हो गया। बुधवार शाम किसी विवाद पर राहुल ने किराये के मकान में मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व कृष्णानगर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.