मथुरा, अप्रैल 24 -- गोविंद नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आकाशवाणी के समीप व्यापारी नेता हेमेंद्र गर्ग की बुधवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गायत्री विहार निवासी व्यापारी नेता हेमेंद्र कुमार गर्ग रात करीब 10:30 बजे मोक्ष धाम के निकट स्थित एक मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। रास्ते में हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से हेमेंद्र कुमार गर्ग वहीं पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना से उनके परिवार में कोहराम मच गया। आस पड़ोस के लोग भी वहां एकत्र हो गए। हमलावर गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस उन्हें अभी तक नहीं पकड़ सकी है। जानकारी के अनुसार हेमेंद्र कुमार गर्ग ने गत दिनों मथुरा वृंदावन मार्ग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.