अलीगढ़, नवम्बर 14 -- अलीगढ़, संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ फ्रेंड्स अलीगढ़ द्वारा चुनरी मनोरथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत मथुरा स्थित जमना महल धर्मशाला से हुई। क्लब सदस्य बैंड-बाजे की धुन पर यमुना मैया के पावन तट, बंगाली घाट के लिए रवाना हुए। पूरे मार्ग में भक्ति, उल्लास और आस्था का अद्भुत समागम देखने को मिला। बंगाली घाट पहुंचने पर सभी सदस्यों ने यमुना मैया को चुनरी अर्पित की। विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत किया। आयोजन में 30 से अधिक सदस्य शामिल रहे। क्लब अध्यक्ष अभिनव महेश्वरी ने सभी आयोजकों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अमित राठी, राधा राठी, भुवनेश अग्रवाल, कामिनी अग्रवाल, मोहित गुप्ता, विजेता गुप्ता, सिद्धार्थ बोथरा, वंदना बोथरा, गोविंद राठी, निशा राठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.