मथुरा, जनवरी 31 -- देश विदेश से विभिन्न शहरों व गांवों से श्रद्धालु व पर्यटक जब ब्रज ब्रज भ्रमण को आते हैं तो मथुरा के यमुना किनारे के घाटों पर पहुंचकर आचमन व नावों में बैठकर यमुना विहार भी करते हैं। पर्यटकों को यमुनाजी की तरफ लुभाने के लिए सिंचाई विभाग के द्वारा मथुरा में यमुना के 20 पुराने घाटों का पुर्ननिर्माण कराने के लिए 3.40 करोड़ की कार्य योजना तैयार की। ताकि मथुरा के यमुना घाट पर्यटकों को आकर्षित कर सकें। जिसकी अनुमति शासन से मिल गई। इसके बाद यमुना के बंगाली घाट पर पुराने पत्थरों को हटाने का शुरू कर दिया है। अब यहां पुराने पत्थरों के स्थान पर नये पत्थर घाट व सीढ़ियों पर लगाए जाएंगे। सिंचाई विभाग अपर आगरा कैनाल के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार ने इस योजना के तहत मथुरा में यमुना किनारे के बंगाली घाट से लेकर रानी घाट तक 20 घाट चिह्नित क...