मथुरा, अप्रैल 18 -- थाना नौहझील क्षेत्र के गांव अनर्दागढ़ी में नवविवाहिता पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह फांसी के फंदे पर कमरे में लटकी मिली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मायके पक्ष को सूचना दे शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी है। गुरुवार रात गांव अनर्दागढ़ी, नौहझील निवासी नव विवाहिता वंदना (25) पत्नी अरविंद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस दौरान पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंच जांच को नमूने कलेक्ट किये। पुलिस ने मायके वालों को सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.