नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- काशी-प्रयाग में एक तरफ गंगा चौथी बार कहर बरपाने की तैयारी कर रही हैं तो मथुरा-वृंदावन में यमुना ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। मथुरा में यमुना नदी में जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां हर घंटे दो सेंटीमीटर से ज्यादा जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे तटीय क्षेत्रों के साथ अब शहर के बाजारों में भी पानी पहुंचने लगा है। शनिवार की शाम ही यमुना का पानी खतरे के निशान से करीब पांच फीट ऊपर पहुंच गया था। वृंदावन की सड़कों और गलियों में नाव चलानी पड़ रही है। लगभग आधा वृंदावन इस समय जलमग्न दिखाई दे रहा है। निचले इलाकों की आबादी को बाढ़ राहत केन्द्रों व अन्यत्र शरण लेनी पड़ी है। जिला प्रशासन की टीमें लगातार रेस्क्यू कर जलवृद्धि में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं। यमुना नदी के प्रयाग घाट पर शनिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.