कानपुर, जनवरी 11 -- कानपुर। अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ की रविवार को साकेत नगर में कार्यकारिणी सभा की बैठक और अधिवेशन हुआ। अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा की नगर इकाई का गठन किया गया, जिसमें मथुरा प्रसाद पोरवाल अध्यक्ष, अभय पुरवार महामंत्री और प्रतुल पोरवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पुरवार पोरवाल और पुरवाल समाज के सभी प्रतिभाओं के विकास के लिए यथासंभव योगदान दिया जाएगा। बैठक में 14 प्रकोष्ठों के गठन पर विचार विमर्श किया गया। समाज के प्रतिभा संपन्न लोगों को सम्मानित किया गया, जिनमें राम प्रकाश गुप्ता, डॉ. महाबीर प्रसाद गुप्ता, उत्तम कुमार, गोविंद कैलाश चंद्र गंगराड़े और बंसी लाल जी धनोतिया शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...