मथुरा, जनवरी 16 -- जंक्शन पर महिला को झांसा देकर शातिर युवक उसके पांच वर्षीय बच्चे को लेकर आगरा की ओर जा रही ट्रेन में सवार होकर भाग गया। बच्चे के पिता ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ बच्चे का अपहरण कर लिए जाने की रिपोर्ट जीआरपी थाने में दर्ज कराई है। जीआरपी की टीम बच्चे को बरामद करने और शातिर की तलाश में जुट गई हैं। वृंदावन निवासी रेशमा पत्नी एजाज गुरुवार की सुबह आगरा अपने मायके जाने के लिए जंक्शन पहुंची। रेशमा के साथ 12 व 5 वर्षीय दो बेटे और एक तीन वर्षीय बेटी थी। रेशमा टिकट लेने लगी, तभी एक युवक ने उसे पैसे देते हुए अपने लिए टिकट लेने के लिए कहा। उसने युवक का टिकट ले लिया। रेशमा जब प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची तो युवक भी उसके पीछे-पीछे चलने लगा। ट्रेन आने में थोड़ा समय था, तो रेशमा छोटी बच्ची को लघुशंका कराने चली गई। वह अपने दोनों बच्चों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.