हाथरस, नवम्बर 15 -- मथुरा छपरा ट्रेन चलेगी देरी से चलेगी -(A) मथुरा छपरा ट्रेन चलेगी देरी से चलेगी हाथरस। इज्जतनगर मंडल के रेलवे प्रशासन के द्वारा सीवान यार्ड में इंजीनियरिंग टीम के द्वारा कार्य किया जाएगा। इस कारण मथुरा कासगंज ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा। 15110 मथुरा जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस 18 नवम्बर को मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 19 नवम्बर को मार्ग में 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। इसके अलावा काठगोदाम से 18 नवम्बर को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस काठगोदाम से 120 मिनट व 19 नवम्बर को 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...