भदोही, जनवरी 31 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मेढ़ी मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को पहले मैच में कन्नौज ने मथुरा को तो दूसरे मैच में आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने कानपुर को हराकर सेमी फाइनल में जगह बना ली। पहले मैच में कन्नौज के कप्तान मानिक मौर्य ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मथुरा की टीम ने निर्धारित सोलह ओवरों के मैच में छह विकेट पर 142 रन बनाए। जिसमे सबसे ज्यादा अनिल सरोज ने 31 रन बनाए, मोहित कन्नौजिया एवं विमल ने 26 -26 रनो का योगदान किया। कन्नौज के गेंदबाज शिवम यादव और खान ने दो दो विकेट झटके। 142 रनों के जबाब में खेलने उतरी कन्नौज की टीम ने बेहद ही रोमांचक मैच में छह विकेट की कीमत पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। कन्नौज के बल्लेबाज रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.