कन्नौज, फरवरी 7 -- हसेरन, संवाददाता। मथुरा में जेवर टोल प्लाजा के पास स्लीपर बस व डीसीएम में हुई जोरदार भिड़ंत में हसेरन के गढ़ेकापुर्वा गांव निवासी एक युवक की भी मौत हो गई। युवक की मौत का समाचार पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। युवक अपने मामा की मौत पर वापस घर आ रहा था। हसेरन विकास खण्ड के गढेकापुर्वा गांव निवासी असलम पुत्र बदरूद्दीन दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट नौकरी करता था। बीत दिन अपने मामा की मौत की सूचना पर वह घर लौट रहा था। वह दिल्ली से स्लीपर बस में सवार होकर आ रहा था। उसी बस मथुरा के जेवर टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकरा गई। हादसे में कई लोगों की जान चली गई। हादसे में असलम की भी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को शव घर आने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...