मेरठ, मार्च 22 -- लोगों को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उनसे लूटपाट की वारदात करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने हाल ही में मथुरा के युवक के साथ वारदात की और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया माल भी बरामद किया है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात डा. राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि 20 मार्च को मथुरा की चंदनवन कालोनी निवासी सलमान ने लिसाड़ीगेट थाने आकर पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ लूटपाट की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु की और जल्द ही प्रकाश में आए जीशान, जैद पुत्रगण जहीर अहमद निवासी हुमांयु नगर, अरबाज पुत्र शाहिद निवासी चमडा पैंठ लोहिया नगर, और फरमान पुत्र निजामुद्दीन निवासी हुमांयु नगर को धर दबोचा। उनके पास से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.