गाज़ियाबाद, फरवरी 13 -- मोदीनगर। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव कनकपुर में नौ वर्षीय बच्ची रोती हुई मिली। ग्राम प्रधान ने बच्ची को भोजपुर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची मथुरा से ट्रेन में बैठकर आ गई थी। गांव कनकपुर में शुक्रवार को एक बच्ची रोते हुए चल रही थी। ग्राम प्रधान ने जब बच्ची से नाम पूछा तो उसने शिवानी बताया। बच्ची ने बताया कि वह गलती से ट्रेन में बैठ गई और पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर उतर गई। वह घूमती हुई गांव कनकपुर पहुंच गई। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना भोजपुर पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता का नाम राजीव सैनी निवासी जगत नारायण देवी कॉलोनी थाना वृंदावन, मथुरा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...